Advertisement

भटगामा नाव हादसे के शहीदों को श्रद्धांजलि, चौक का नाम रखा गया ‘शहीद पिन्टू सहनी चौक’

-भटगामा नाव हादसे के शहीदों को श्रद्धांजलि, चौक का नाम रखा गया ‘शहीद पिन्टू सहनी चौक’

मुजफ्फरपुर/गायघाट।
बेनीबाद थाना क्षेत्र के भटगामा मोड़ पर रविवार को “शहीद पिन्टू सहनी सामाजिक संस्थान” की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। यह आयोजन मधुरपट्टी–भटगामा नाव हादसे में शहीद हुए लोगों की स्मृति को समर्पित था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. ब्रह्मानंद सहनी थे, जबकि अध्यक्षता महेश कुमार सहनी ने की। मौके पर सत्यनारायण कुमार, वकील सहनी, मनोज सहनी, शिवनारायण, दुखनी देवी, पुकार सहनी, शिव कुमार, रामू सहनी, लालू सहनी, राजगीर कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि शहीद पिन्टू सहनी ने अपनी जान जोखिम में डालकर कई लोगों की जिंदगी बचाई। उनका बलिदान मानवता का सर्वोच्च उदाहरण है। लोगों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि भटगामा मोड़ को “शहीद पिन्टू सहनी चौक” के नाम से जाना जाए।

कार्यक्रम के बाद ग्रामीणों ने शहीद पिन्टू सहनी चौक का बोर्ड लगाकर उनके नाम को अमर कर दिया।