Advertisement

मोतिहारी एसएसबी ने 8 दिवसीय हथियार संचालन एवं प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

-मोतिहारी एसएसबी ने 8 दिवसीय हथियार संचालन एवं प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

71 वीं वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल मोतिहारी के परिसर में कमांडेंट प्रफुल्ल कुमार के निर्देशन में आठ दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से 20 सितंबर तक का आयोजन प्रारंभ किया गया। जिसमें हथियार संचालन एवं प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया जाएगा I प्रशिक्षण कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल के प्रशिक्षकों एवं चिकित्सकों के द्वारा हथियार संचालन एवं प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण पंडित दीन दयाल

उपाध्याय उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय के बीएससी फॉरेस्ट्री 7 वें समेस्टर के 22 छात्र व छात्राओं को दिया जा रहा है I जिससे आपातकाल स्थिति में या जंगलों में अपने ड्यूटी के दौरान किसी मानव या जंगली जानवरों को कोई क्षति हो जाये तो उसका प्राथमिक उपचार आसानी से कर सकें। मौके पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ हेमंत कुमार, डॉ नेहा पारेख, डॉ आर बी शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर सह उप कमान्डेंट संतोष कुमार, सहायक कमांडेंट (संचार) दीपक कुमार, निरीक्षक विनीत कुमार सिंह, एवं सशस्त्र सीमा बल मोतिहारी के प्रशिक्षकों की टीम मौजूद रहे।