Advertisement

तेज़ रफ़्तार कार ट्रक से टकराई, 3 लोग गंभीर रूप से घायल – दरभंगा रोड एनएच-57 पर दर्दनाक हादसा

-तेज़ रफ़्तार कार ट्रक से टकराई, 3 लोग गंभीर रूप से घायल – दरभंगा रोड एनएच-57 पर दर्दनाक हादसा

मुजफ्फरपुर/बोचहां से रिपोर्ट

मंगलवार दोपहर दरभंगा रोड एनएच-57 पर बोचहां थाना क्षेत्र के भट्ठा चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज़ रफ़्तार से जा रही एक कार सड़क किनारे खड़े बालू लदे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना करीब दोपहर 2 बजे की है। कार मुजफ्फरपुर से दरभंगा की ओर जा रही थी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को किसी तरह कार से बाहर निकाला गया। घायलों की पहचान कथैया थाना के जशौली गांव निवासी राजीव कुमार शर्मा, बथनाहा गांव निवासी राजीव आनंद और अमरजीत कुमार के रूप में हुई है। तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, बाद में बेहतर इलाज के लिए बैरिया गोलंबर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।

थाना प्रभारी अन्नपूर्णा कुमारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया गया है। फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।