-कांटी में जिलाधिकारी व एसएसपी ने विधानसभा चुना को लेकर किया बैठक
-विस चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को दिया कई महत्वपूर्ण निर्देश
कांटी। प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थित प्रखंड सभागार भवन में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन व एसएसपी सुशील कुमार ने कांटी विधानसभा क्षेत्र 95 के सेक्टर पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।
जिलाधिकारी व एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को शांतिपूर्ण ढंग से विस चुनाव संपन्न हो इसको लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया।
जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने ज्यूडिशियल क्षेत्र के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि चुनाव में गड़बड़ी करने वाले असामाजिक तत्वों के व्यक्ति को चिन्हित कर तत्काल विधि – सम्मत कार्रवाई करें।

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि चुनाव से पूर्व सभी बूथों की जायजा लेकर सभी तरहों के मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए सभी तरह की तैयारियां पूर्ण कर ले जिससे मतदाताओं को किसी तरह की परेशानियों उत्पन्न नही हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के सभी गाइडलाइन को अक्षरसः अनुपालन की जाएगी।
इस बैठक में डीडीसी श्रेष्ठ अनुपम, एसडीओ पश्चमी श्रेया श्री, अपर जिला दंडाधिकारी सुधीर कुमार , एडीएम आपदा सह कांटी विस 95 के ईआरओ शैलेश कुमार चौधरी, एसडीपीओ वन बेस्ट सुचित्रा कुमारी, एसडीपीओ सरैया सुश्री गरिमा, डीसीएलआर पश्चमी स्नेहा कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी प्रमोद कुमार, कांटी बीडीओ सह एईआरओ आनंद कुमार विभूति , नगर परिषद कांटी के ईओ सह एईआरओ अजय कुमार समेत कई अधिकारियों व संबंधित सेक्टर पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे।












