-मुजफ्फरपुर में कवि गोष्ठी आयोजित, कविताओं से गूंजा निराला निकेतन
मुजफ्फरपुर। रविवार को निराला निकेतन में आचार्य श्री जानकी बल्लभ शास्त्री जी की स्मृति में महावाणी स्मरण सह मासिक कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी एवं भोजपुरी के वरिष्ठ कवि सतेंद्र कुमार सत्येन ने की, जबकि संचालन अशोक भारती ने किया। इस अवसर पर कवि वीरेंद्र कुमार मल्लिक, प्रमोद नारायण मिश्र, डॉक्टर हरिकिशोर प्रसाद सिंह, डॉक्टर जगदीश शर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता, रामवृक्ष राम चकपुरी एवं अरुण कुमार तुलसी ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समाजसेवी मोहन प्रसाद सिन्हा ने सभी कवियों एवं उपस्थित लोगों का आभार प्रकट किया। अंत में अध्यक्ष के आदेशानुसार कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।












