Advertisement

राजापाकर में एनडीए के बिहार बंद के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

-राजापाकर में एनडीए के बिहार बंद के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

राजापाकर/बरांटी।संजय।

अक्षयवट राय नगर रेलवे स्टेशन चौक से शुक्रवार की शाम 7 बजे राजद के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव इंजीनियर सौरभ यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एनडीए गठबंधन द्वारा आहूत बिहार बंद के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। मार्च के उपरांत कार्यकर्ताओं ने अक्षयवट राय चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिलीप जयसवाल एवं सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया।

इस दौरान सौरभ यादव ने एनडीए के बिहार बंद को असंवैधानिक बताते हुए प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री खुद नारी का सम्मान नहीं करते और चुनावी समय में विपक्ष को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव की माई-बहिन सम्मान योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे प्रदेश की माताओं-बहनों का मान-सम्मान और मनोबल बढ़ेगा।

सौरभ यादव ने आगे कहा कि मोदी सरकार जुमलेबाजों की सरकार है। जब भाजपा नेता सदन में सोनिया गांधी के प्रति अपशब्द कह रहे थे, तब प्रधानमंत्री मौन थे। मां का सम्मान हर किसी को देना चाहिए, चाहे वह किसी की भी मां क्यों न हो।

उन्होंने एनडीए पर आरोप लगाया कि किसी असामाजिक तत्व द्वारा कही गई बात को तूल देकर चक्का जाम करना पूरी तरह से असंवैधानिक है।

इस मौके पर विजय भूषण, विकास, सरोज, सुकेश, रंजन, राजीव कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।