Advertisement

पोषण जागरूकता रैली निकाली गई, छात्राओं ने दिया जनजागरूकता का संदेश

-पोषण जागरूकता रैली निकाली गई, छात्राओं ने दिया जनजागरूकता का संदेश

मुजफ्फरपुर।
महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में मंगलवार को राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा एक पोषण जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य सड़क होते हुए जिला स्कूल तक पहुँची। इस दौरान छात्राओं ने नारे और बैनर के माध्यम से आमजन को संतुलित आहार, स्वास्थ्य और पोषण के महत्व की जानकारी दी।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अलका जायसवाल, गृह विज्ञान विभाग की संकाय अध्यक्ष डॉ. सरिता कुमारी, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. कुमारी दीपमाला, डॉ. सुजाता कुमारी, डॉ. अनुराधा सिंह, परीक्षा नियंत्रक एवं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश रंजन सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।