Advertisement

मोतिहारी कोर्ट स्टेशन पास के वंदे भारत ट्रेन पर हुई पत्थरबाजी से गार्ड बोगी का कांच टूटा

-मोतिहारी कोर्ट स्टेशन पास के वंदे भारत ट्रेन पर हुई पत्थरबाजी से गार्ड बोगी का कांच टूटा

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाने के बाद भी वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटना पर अंकुश नहीं लग पाया है।मोतिहारी कोर्ट स्टेशन के समीप सोमवार की देर शाम एक बार फिर पत्थरबाजों ने वंदे भारत एक्सप्रेस को टारगेट करते हुए पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया है। पत्थबाजी की घटना में गार्ड बोगी का कांच टूट गया। हालांकि, इस घटना में गार्ड को चोट नहीं आई। जानकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या- 26501 वंदे भारत एक्सप्रेस पाटलिपुत्र से बापूधाम मोतिहारी स्टेशन आने के क्रम में मोतिहारी कोर्ट स्टेशन के किलो मीटर संख्या-164/22-24 के पास किसी अज्ञात ने पत्थर मार दिया। जिससे गार्ड बोगी सी-7, एनआर-241553 के दाहिने तरफ का गेट पर लगा शीशा टूट गया।इस घटना में किसी भी यात्री को किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई। घटना के बाद बापूधाम मोतिहारी रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ कांड संख्या- 864/25 दर्ज कर कर मामले की जांच सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार को सौंपा है।

-वंदे भारत ट्रेन पर हुई पत्थरबाजी की घटनाएं:

27 जून को व मोतीपुर स्टेशन के बीच, 29 जून को महवल व कपरपुरा स्टेशन के बीच, 09 जुलाई को सेमरा स्टेशन के समीप, 13 जुलाई को महवल स्टेशन के समीप, 21 जुलाई को सेमरा- सुगौली स्टेशन के समीप, 03 अगस्त को चकिया आउटर सिग्नल के समीप, 01 सितंबर को मोतिहारी कोर्ट स्टेशन के समीप।