Advertisement

बड़ी कार्रवाई: गोपालगंज में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रमों पर पूर्ण प्रतिबंध, महिला डांसर्स को जिला छोड़ने का आदेश

-बड़ी कार्रवाई: गोपालगंज में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रमों पर पूर्ण प्रतिबंध, महिला डांसर्स को जिला छोड़ने का आदेश

गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस प्रशासन ने जिले में किसी भी प्रकार के ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रमों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही पश्चिम बंगाल, उड़ीसा सहित अन्य राज्यों से आई महिला डांसर्स को तत्काल जिला छोड़ने का निर्देश जारी किया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अवधेश दीक्षित के आदेश पर सोमवार को जिले के सभी थानों में ऑर्केस्ट्रा संचालकों और महिला नर्तकियों के साथ बैठक की गई। इस दौरान पुलिस ने सभी से बांड भरवाया और सख्त चेतावनी दी। पुलिस के अनुसार ये वे ऑर्केस्ट्रा संचालक हैं, जो लगातार अश्लीलता फैलाने और हर्ष फायरिंग जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं।

हाल ही में कई ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रमों के दौरान अश्लील गीत, डांस और अव्यवस्था की घटनाएं सामने आई थीं, जिसके बाद प्रशासन ने यह कठोर कदम उठाया है। यह आदेश अब जिले में चर्चा का विषय बन गया है।

प्रमुख बातें:

जिले में ऑर्केस्ट्रा पर पूर्ण बैन

बाहरी महिला डांसर्स को जिला छोड़ने का निर्देश

अश्लीलता और फायरिंग की घटनाओं से प्रशासन सख्त

पुलिस की निगरानी में संचालकों से लिया गया बांड