Advertisement

एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप को लेकर गया में खास तैयारी

एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप को लेकर गया में खास तैयारी

-विदेशी खिलाड़ियों के लिए ऐसी है व्यवस्था

संवाददाता। गया।

एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप को लेकर गया में खास तैयारी की जा रही है। इसमें चीन, द. कोरिया, जापान, थाईलैंड और मलेशिया के खिलाड़ी शामिल होंगे। मेजबान भारत की महिला टीम खिताबी जंग के लिए अपना प्रदर्शन करेंगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी देश के खिलाड़ियों को गया और बोधगया में रहने की उत्तम व्यवस्था की जा रही है। खिलाड़ी को आरामदायक आवास व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन गया सभी व्यवस्था सुनिश्चित कर रहा हैं।

आवासन व्यवस्था होटल हयात पैलेस, बोधगया और द बुद्धा रिसॉर्ट, गया में निर्धारित किया गया है। इसको लेकर के मगध प्रमंडल आयुक्त प्रेम सिंह मीणा और पुलिस महानिरीक्षक मगध रेंज क्षत्रनील सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में गया जिलाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती, नगर पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, जिला खेल पदाधिकारी शामिल हुए। मगध आयुक्त खिलाड़ियों को किसी प्रकार की सुविधा में कमी न हो रहने के लिए उत्तम व्यवस्था, स्टेडियम तक आने जाने लग्जरी वाहनों को तैयार रखने का निर्देश दिया।