Advertisement

पिता का प्रेम: गंदे पानी में डूबा, लेकिन बेटे की राह में रोशनी

“पिता का प्रेम: गंदे पानी में डूबा, लेकिन बेटे की राह में रोशनी”

दीपक कुमार तिवारी।पटना।

पटना के एक इलाके से सामने आई यह तस्वीर, पिता और पुत्र के बीच के अमूल्य प्रेम को दर्शाती है। इस दृश्य में एक पिता गंदे पानी में डूबा हुआ है, लेकिन उसके बेटे को वह साइकिल पर बिठाकर सुरक्षित स्कूल पहुंचा रहा है। जल जमाव और कठिन परिस्थितियों के बावजूद, पिता का यह समर्पण किसी भी हद तक जाने की उनकी भावना को स्पष्ट रूप से दिखाता है।

यह तस्वीर न केवल शहर में जल-जमाव की समस्या को उजागर करती है, बल्कि यह इस बात का प्रतीक भी है कि एक पिता अपने बच्चे के भविष्य और सुविधा के लिए कितनी मुश्किलें सहन कर सकता है। खुद गंदगी में डूबने के बावजूद, वह अपने बेटे को हर मुसीबत से दूर रखने की पूरी कोशिश कर रहा है।

 

पिता और पुत्र के रिश्ते की गहराई को समझने के लिए इससे बेहतर दृश्य शायद ही कोई हो। पिता के लिए संतानों का सुख और सुरक्षा ही सबसे बड़ा दायित्व होता है, और इस तस्वीर में वह भावना जीवंत हो उठती है।

पिता :

मन भिगोए वो पिता है,
चैन खोए वो पिता है,
कोर तक हों अश्रु फिर भी,
जो न रोए वो पिता है।

यह पंक्तियां पिता की मूक वेदना और उनके असीम प्रेम को खूबसूरती से व्यक्त करती हैं।