Advertisement

ईद-मिलाद-उन-नबी का जुलूस पूसा के मोरसंड व बिरौली में निकाला गया

ईद-मिलाद-उन-नबी का जुलूस पूसा के मोरसंड व बिरौली में निकाला गया

पूसा।संवाददाता।

ईद-मिलाद-उन-नबी का जुलूस सोमवार को पूसा के मोरसंड व बिरौली में भारी उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। आज के ही दिन इस्लाम के संस्थापक पैगंबर मुहम्मद हजरत साहब का जन्म हुआ था। आज उनकी यौमे पैदाइश पर चप्पा-चप्पा गुलजार है। कुरान की आयतें पढ़ी जा रहीं हैं। मुस्लिम लोग नबी की शान में मस्जिदों से लेकर हर घर में नमाज अदा कर रहे हैं। जुलूस निकाले जा रहे हैं।

मो. असगर ने बताया कि इस दिन पवित्र कुरान के पाठ से अल्लाह की रहमत बरसती है। साथ ही इस दिन लोग अपने परिजनों और करीबियों से मिलकर मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं भी देते हैं। जुलूस में मो. असगर, माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, खेग्रामस प्रखंड सचिव सुरेश कुमार, मो. अब्दुल, मो. याकूब, मो. नैम, मो. सुल्तान, मो. यासिन, मो. नयीम आदि सैकड़ों लोग शामिल थे।