-कलशयात्रा के साथ सिमरा में हुई संगीतमय श्रीरामधुन अष्टयाम महायज्ञ की शुरुआत
-3दिनों तक चलेगा धार्मिक कार्यक्रम
-कलशयात्रा में शामिल हुई कन्याएं
-भक्तिमय हुआ माहौल
दीपक तिवारी।मुजफ्फरपुर।
जिले के बन्दरा प्रखंड के सिमरा पंचायत के सिमरा भानक टोला में स्थित ब्रह्मस्थान के प्रांगण में सावन के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की तरह अखंड श्रीरामधुन अष्टयाम महायज्ञ के साथ 3 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत हुई। सर्वप्रथम 75 कन्याओं ने गाजे बाजे के साथ बूढ़ी गण्डक नदी के पिलखी घाट पर पंडित अमित पाठक के मंत्रोच्चार से कलश में जलबोझकर हरपुर होते हुए ब्रह्मस्थान पर लाई।जहां आचार्य मनीष झा के द्वारा कलश स्थापना पूजन कराया गया।इसके बाद यहां 24 घण्टे की अखंड संगीतमय श्रीरामधुन अष्टयाम की शुरुआत किया गया।आयोजन समिति के अध्यक्ष मिठूलाल चौधरी ने बताया कि 35 वर्षों ने हर सावन में यहां कार्यक्रम किया जाता है।आज बुधवार को कलश यात्रा के साथ रामधुन अष्टयाम की शुरुआत हुई है।

गुरुवार को अष्टयाम यज्ञ समापन के बाद रात्री में विवाह कीर्तन और जागरण कार्यक्रम आयोजित होंगे।शुक्रवार को ब्रह्मभोजी का कार्यक्रम है।कलश यात्रा में मिठूलाल चौधरी, संतलाल महतो,नरेश कुमार, शिवेन्द्र महतो,बीरेंद्र महतो,पप्पू पोद्दार, सुखलाल महतो,अनमोल चौधरी, भोनू महतो,जनकलाल महतो,सत्यनारायण प्रसाद, अशोक राम,ऋषि भंडारी,धर्मवीर कुमार विश्वनाथ महतो आदि सक्रिय थे।














