-राष्ट्रीय मुक्ति क्रांति द्वारा आयोजित किया सम्वादात्मक कार्यक्रम
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।
वहु राष्ट्रीय राज्य नेपाल स्थापनार्थ राष्ट्रीय मुक्ति क्रांति मधेश ब्यूरो द्वारा मंगलवार को संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति धनुषा के सभाकक्ष में सम्वादात्मक कार्यक्रम आयोजित की गयी।इस कार्यक्रम में नेपाल के प्रसिद्ध दर्शन शास्त्री तथा क्रांतिकारी नेता बुद्ध छीरिंग मुक्तान ने कहा कि नेपाल की आधी आबादी मधेशवाद से लेकर स्वदेश वाद की यात्रा तय करेगी। उन्होंने कहा कि तीन करोड़ आबादी बाला नेपाल में नेपाली जनता और विभिन्न राष्ट्रीयता के स्वाभिमान तथा पहचान के लिए बहुल राष्ट्रीय राज्य स्थापना हेतु अभियानी दिन रात इस अभियान में जुटे हैं। आगे बुद्ध छीरिंग मुक्तान ने कहा कि उदारवाद तथा मार्क्सवाद ने हमारी सभ्यता और संस्कृति को ही नहीं जीवन और जगत दोनों को संकट में डाल दिया है।
राष्ट्रीय मुक्ति क्रांति के सक्रिय अभियानी केशव झा ने कहा कि खस शासक वर्ग ने मधेशी के साथ साथ आदिवासी तथा जनजाति को भी समान अधिकार से बंचित रखा गया।

अपने स्वागत भाषण में अभियानी राजीव झा ने कहा कि राष्ट्रीय मुक्ति क्रांति की चिंगारी से ज्वाला बनती जा रही है।वह दिन अव दूर नहीं है जव मधेशी, आदिवासी, जनजाति को समान अधिकार मिलेगा और वे सम्मान पूर्वक नेपाल के नागरिक के रूप में जीवन यापन करेंगे। उन्होंने कहा कि मधेशी, आदिवासी, जनजाति के अधिकार के लिए राष्ट्रीय मुक्ति क्रांति के जनक राजेन्द्र महतो को सभी वर्गों से समर्थन मिल रहा है।सम्वादात्मक कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राम नरेश राय, हिन्दी भाषा अभियानी रमन पांडेय, जिला समन्वय समिति धनुषा के पूर्व उपाध्यक्ष दीपेंद्र झा, संजय कुमार चौधरी , अनिल महासेठ सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।












