-मुजफ्फरपुर में गरजे मोदी,कहा:पाकिस्तान चूड़ियां नहीं पहनी है तो हम पहना देंगे
दीपक कुमार तिवारी। पटना/मुजफ्फरपुर।
प्रधानमंत्री मोदी ने मुजफ्फरपुर की जनसभा में पाकिस्तान का नाम लेकर इंडी गठबंधन और कांग्रेस की जमकर खिल्ली उड़ाई. साथ ही पूछा कि क्या आपको ढीला-ढाला पुलिस वाला चाहिए ? क्या ढीला-ढाला टीचर चाहिए… नहीं न ? जब ढ़ीला-ढाला पुलिस और टीचर नहीं चाहिए क्या प्रधानमंत्री ढीला होना चाहिए क्या… प्रधानमंत्री मजबूत होना चाहिए क्या, डरपोक प्रधानमंत्री देश चला सकता है ?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्षी लोग इतने डरे हुए हैं कि सपने में भी पाकिस्तान का परमाणु बम दिखाई पड़ता है. ऐसे नेता जिन्हें रात में सोते-सोते पाकिस्तान का परमाणु बम दिखाई दे, ऐसे लोगों के हाथ में देश दे सकते हैं क्या, उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के नेताओं के कैसे-कैसे बयान आ रहे हैं,. कह रहे हैं कि पाकिस्तान चूड़ियां नहीं पहनी है, अरे भाई हम पहना देंगे. हमें नहीं मालूम की उनके पास चूड़ियां भी नहीं हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि पहले बिहार की क्या स्थिति थी…नए वोटर इस बारे में नहीं जानते होंगे. अपने दादा ने पूछना पहले क्या स्थिति थी. कांग्रेस और राजद का गठबंधन भारत को बांटने में जुटा है. समाज को बांटने में लगा है. कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने क्या किया….रातों रात वहां जितने भी मुस्लिम जातियां हैं,100 फीसदी मुसलमानों को एक रात में हुकुम निकाल कर ओबीसी बना दिया. इसके कारण ओबीसी को जो आरक्षण मिला था, उसपर डाका डाला. पहले वाले ओबीसी के पास कुछ बचा ही नहीं. क्या हम यह मॉडल बिहार में लागू होने देंगे..आपको यह मंजूर है क्या. बिहार में जो चारा वाले हैं उन्होंने तो और भी खतरनाक बातें कही है. उन्होंने कहा है कि पिछड़े-अति पिछड़े-दलित-महादलित का आरक्षण लेकर पूरा का पूरा मुसलमानों को देना चाहते हैं. यह देश ऐसी कोई भी हरकत नहीं चलने देगा. जरा लिख लो, यह मोदी है..जान की बाजी लगा दूंगा, लेकिन न संविधान को हाथ लगाने दूंगा, न धर्म के आधार पर आरक्षण करने दूंगा और न ही ओबीसी-दलितों का आरक्षण छीनने दूंगा. धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं. यह मोदी की गारंटी है.











