Advertisement

चांदनी चौक से सीतामढ़ी-दरभंगा फोरलेन तक भीषण जाम

-चांदनी चौक से सीतामढ़ी-दरभंगा फोरलेन तक भीषण जाम

-सड़कों पर थमी वाहनों की रफ्तार
-दोनों ओर लगी लंबी कतार

मुजफ्फरपुर। शहर के चांदनी चौक से मोतिहारी फोरलेन होते हुए सीतामढ़ी-दरभंगा फोरलेन तक भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई है और आवागमन प्रभावित हो रहा है।
मुख्य सड़क पर जाम के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है। फिलहाल इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रहने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।