Advertisement

मोतिहारी पुलिस का आपरेशन मुस्कान रहेगा जारी : एसपी

-मोतिहारी पुलिस का आपरेशन मुस्कान रहेगा जारी : एसपी
– खोये और चोरी हुए मोबाइलों को वाजिब हकदारों के हवाले किया

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

मोतिहारी पुलिस लोगों की सुरक्षा में तत्पर है, इस बात को चरितार्थ करते हुए हुए एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने आज पुलिस सभागार में आपरेशन मुस्कान के तहत खोये और चोरी हुए मोबाइलों को उनके वाजिब हकदारों के हवाले कर दिया।

उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे जारी रहेगा। एसपी ने बताया कि आपरेशन मुस्कान के तहत गठित पुलिस टीम ने इस बार कुल 122 मोबाइल बरामद किए हैं। जिसकी कीमत करीब 24 लाख 40 हजार रुपए है। वहीं अब तक पुलिस टीम ने आठवें चरणों के अभियान में आठ सौ मोबाइल बरामद किया है। इस आठवें चरण में सर्वाधिक मुफस्सिल थाना पुलिस ने मोबाइल को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। इस मोबाइल बरामद करने वाले पुलिस टीम में तकनीकी शाखा सहित सभी थानों के पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।ं