-मुंबई में 6 लोकेशन पर बम रखे गए हैं’, धमकी भरे संदेश से मचा हड़कंप, पुलिस-सुरक्षा एजेंसी अलर्ट
सम्वाददाता। मुंबई।
मुंबई में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस को एक धमकी भरा संदेश मिला. मुंबई पुलिस ने कहा कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को एक अज्ञात व्यक्ति से धमकी भरा संदेश मिला है. धमकी भरे संदेश में कहा गया है कि पूरे मुंबई में छह स्थानों पर बम रखे गए हैं. मैसेज के बाद मुंबई पुलिस और अन्य एजेंसियां सतर्क हैं. संदेश भेजने वाले का पता लगाने के प्रयास जारी हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक हेल्पलाइन नंबर के व्हाट्सएप नंबर पर ये मेसेज आया था. इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने सिटी पुलिस और क्राइम ब्रांच ATS को भी इसकी सूचना दी. इस मामले में अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. कुछ संदिग्ध जगहों की तलाशी भी ली गई है लेकिन फिलहाल कुछ मिला नहीं है. इस मामले की जांच सिटी पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच भी कर रही है.











