-बन्दरा में जदयू ने की बैठक,कर्पूरी जयंती में व्यापक भागीदारी की रणनीति बनी
-कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी गयी
-हर पंचायत से 100 कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य
मुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक।
प्रखंड जदयू की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा की अध्यक्षता में बंदरा के एक निजी स्कूल में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 24 जनवरी को पटना में आयोजित कर्पूरी जयंती समारोह को सफल बनाने पर विचार विमर्श हुआ। बैठक को सम्बोधित करते हुए जदयू नेता प्रभात किरण ने कहा कि कर्पूरी जयंती समारोह में बंदरा प्रखंड से व्यापक भागीदारी होगी।

हर पंचायत से करीब 100 कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। उन्होने कहा कि इंडिया गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की चालीसों सीटों पर विजयी होगी। बैठक को जिला महासचिव जय प्रकाश यादव,राम नरेश साह, मो. कलाम, कैलाश दास, शोभित राम, अक्लु सहनी, युवा अध्यक्ष नीतीश राम, सोनू मंडल, दिनेश महतो, शंभु सिंह, राम इकबाल सिंह, राकेश राय , मो अयूब, रूपक यादव, लक्ष्मन राम, सुरेश राम आदि ने सम्बोधित किया।











