Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा प्रखण्ड के विभिन्न उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा सम्वाद कार्यक्रम,बीईओ ने किया उद्घाटन

-बन्दरा प्रखण्ड के विभिन्न उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा सम्वाद कार्यक्रम,बीईओ ने किया उद्घाटन

मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।

जिले के बन्दरा प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय हत्था,सकरी मन एवं मुन्नी-बैंगरी में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्घाटन बन्दरा के बीईओ प्रेमलता सिन्हा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।


कार्यक्रम के दौरान बीईओ ने छात्रों के लिए क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री बालक-बालिका साइकिल योजना, पोशाक योजना, प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना सहित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की और बताया कि बच्चों को कैसे इसका लाभ लिया जाना सम्भव है।

समझाया कि सरकार की छात्र हितैशी योजनाओं का लक्ष्य क्या है। इसकी पात्रता कैसे सम्भव है। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी। छात्राओं की टीम ने स्वागत गान से अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रमों में प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक नीरज कुमार,संजय कुमार,गौड़ी कुमारी,ब्रजेश कुमार,नरेश राय सहित क्षेत्र के ग्रामीण,सामाजिक प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।वहीं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पटसारा में लेखापाल कमलेश कुमार एवं बन्दरा स्कूल में बीडीओ आमना वसी ने शिक्षा संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन किया।