Advertisement

समस्तीपुर : मुसरीघरारी में स्कूल जाने के दौरान बच्चा लापता!

समस्तीपुर : मुसरीघरारी में स्कूल जाने के दौरान बच्चा लापता!

समस्तीपुर। संवाददाता।

समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीपुर के 15 वर्षीय बच्चा स्कूल जाने के दौरान लापता हो गया। जिसका कोई अतापता नहीं है। इस बात को लेकर परिजनों में बेचैनी बनी हुई है। वह बच्चा लटबसीपुरा गांव का बताया जा रहा है। बच्चा के पिता मो मस्जिद एवं मां गुलशन खातून ने बताया कि बच्चा गूंगा है। दिमागी तौर पर भी बीमार है।

स्कूल जाने के दौरान वह लापता हो गया। लगातार परिजनों के द्वारा खोजबिन के बावजूद बच्चे का कोई अतापता नहीं चल सका है। घटनाक्रम को लेकर स्थानीय थाने की पुलिस को भी सूचना दी गई है।