मुजफ्फरपुर।सम्वाददाता।
कांग्रेस पार्टी की 139 वीं स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यालय तिलक मैदान मे जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने झंडोत्तोलन किया । जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कांग्रेस पार्टी अपनी 138 वर्षो की स्वर्णिम सफर में आजादी से पूर्व और आजादी के बाद का राजनीतिक दायित्व का सही से निर्वहन किया ।

जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा जब आजादी पूर्व भारत अंग्रेजो के चंगुल मे थी तो कांग्रेस पार्टी ने आजादी के लड़ाई मे योगदान दिया और आजादी के बाद देश को संविधान और गरीब किसान महिलाओ को कानून का अधिकार देकर देश को बैलगाड़ी युग से खिंचकर मंगलायन तक पहुँचाने का काम किया। कांग्रेस जिलाप्रवक्ता समीर कुमार ने कहा कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब किसान महिला की अवाज बनी इसके लिये लोकप्रतिनिघित्व अधिनियम, आवश्यक वस्तु अधिनियम, हरित क्रांति, बैंको का राष्ट्रीयकरण, प्रथम न्यूक्लियर टेस्ट, बाल मजदूर कानून, यूवा को वोट का अधिकार, पंचायती राज कानून,सूचना का अधिकार, मनरेगा, शिक्षा का अधिकार, खाघ सुरक्षा कानून आदि द्वारा आमजनो को शक्ति दी । और आज भी जब मोदी सरकार आर्थिक संपदा पूँजीपति मित्रो को दे रही तो कांग्रेस पार्टी उनके विरोघ में सड़क पर संधर्ष कर रही । कार्यक्रम में प्रदेश प्रतिनिघि अश्विनी कुमार, सुरेश शर्मा नीरज, महताब आलम सिद्दकी,पं मधुसूदन झा ,डाँ रिजवान अहमद एजाजी , त्रिभुवन पटेल, सविता श्रीवास्तव ,कुणाल सहाय, रितेश सिन्हा, नीरज कुमार, प्रभात चन्द्रा, शहजाद अहमद, गोपाल मिश्रा, बिरेन्द्र यादव, शैलेन्द्र शर्मा, राम नरेश राय, शादिक अली, चन्द्रशेखर प्रसाद सिंह आदी उपस्थित थे ।












