Advertisement

मोदी सरकार में देश की सीमाएं मजबूत हुई और सड़कों का जाल बिछा : राधामोहन सिंह

चंपारण की खबर::

-मोदी सरकार में देश की सीमाएं मजबूत हुई और सड़कों का जाल बिछा : राधामोहन सिंह

– मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

आज पिपरा कोठी प्रखंड मुख्यालय में मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम में सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह सम्मिलित हुए।
पिपरा कोठी प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंडल के विभिन्न गांव की एकत्रित मिट्टी मुख्य कलश में सांसद श्री सिंह की उपस्थिति में संग्रहित की गई। साथ ही श्री सिंह ने सेना के जवान को सम्मानित भी किया।
उक्त अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि पूर्व में सीमा पर जो भाई काम करते थे उन्हें पीठ पर राशन लाद कर सौ-सौ किलोमीटर तक की यात्रा करनी पड़ती थी। चीन के साथ 1962 में लड़ाई हुई और उसके बाद चीन के सत्ताधीशों ने अपनी सीमाओं को मजबूत किया। सड़कों का जाल बिछाया और सेना को अत्याधुनिक हथियार दिए। लेकिन हमारे देश की पूर्व की सरकार ने देश के बजाय अपने परिवार को मजबूत किया।

श्री सिंह ने कहा कि देश में एक गरीब का बेटा जब प्रधानमंत्री बना तो पिछले नौ वर्षों में देश की सीमाएं मजबूत हुई हैं, सड़कों का जाल बिछा है और सेना अत्याधुनिक हथियारों से लैस हुई है। पहले चीन जब जहाँ मन करता था घुस जाता था लेकिन यह सन बासठ का हिंदुस्तान नहीं है , यह मोदी का हिंदुस्तान है। अब गोली का जवाब गोला से दिया जाता है। हमने पाकिस्तान को घर में घुस कर सबक सिखाया है।
बता दें कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत एकत्रित मिट्टी को कलश में डाल कर दिल्ली कर्तव्यपथ पर भेजा जाएगा जहाँ प्रधानमंत्री उस मिट्टी से अमृत वाटिका का निर्माण करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उपेंद्र चौधरी तथा संचालन रविंद्र साहनी ने किया। मौके पर मोतिहारी विधायक पूर्व मंत्री बिहार सरकार प्रमोद कुमार, उप महापौर डॉ० लालबाबू, मदन मोहन सिंह,राजू सिंह सहित बड़ी संख्या में मंडल के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित हुए।