Advertisement

जदयू के कार्यक्रम से भाजपा में खलबली : प्रभात किरण

दीपक कुमार तिवारी। मुजफ्फरपुर।

जदयू के राज्यव्यापी सदभाव यात्रा ग्राम संसद कार्यक्रम का आयोजन उप स्वास्थ्य केन्द्र दाहिला के प्रांगण में पंचायत अध्यक्ष विकास पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा जदयू नेता प्रभात किरण ने कहा कि जदयू के कार्यक्रम से भाजपा मे खलबली मची है।

सत्ता पाने के लिए भाजपा और आर एस एस के लोग साजिश कर हिंदू मुसलमान का झगड़ा खड़ा कर विकास के मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश में लगे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया तय है। इंडिया मोर्चा देश के दो तिहाई सीटों पर जीतेगा। सभा को सम्बोधित करने वाले नेताओ में कटरा अध्यक्ष मो इफ्तेखार आलम, गायघाट अध्यक्ष लाल बाबू सहनी, ललन तिवारी, राम सज्जन राय,सरोज कुमार, श्याम यादव, लाल बाबू राय, डा भीम साह,रघुबीर राय, नागेंद्र राय,सुधीर सहनी , युवा नेता राजा यादव,राम उदगार राय , राम ललित रत्नाकर, सतीश कुमार मण्डल , परमेश्वर राय आदि प्रमुख थे।