Advertisement

मुजफ्फरपुर : गायघाट में विधायक ने किया सड़कों के निर्माण कार्य का उद्घाटन

सम्वाददाता। मुजफ्फरपुर।

 

जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत महम्मदपुर सुरा पंचायत के धोबौली ग्राम में तथा लक्ष्मणनगर पंचायत के लक्ष्मणनगर ग्राम में मुख्यमंत्री स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (विधायक निधि) से लगभग Rs.23,50,000/- (तेइस लाख पचास हजार) की राशि से निर्मित दोनों सड़कों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। यह सड़क बिल्कुल जर्जर था जिसमें पांव पैदल भी चलना मुश्किल था।

इस मौके पर प्रमुख रूप से राजद के जिला प्रवक्ता अरविंद राय जी,जिला महासचिव सुनील कुमार राय जी, प्रखंड प्रधान महासचिव राहुल यादव जी,पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार जी,पैक्स अध्यक्ष उमाशंकर राय जी,पूर्व प्रमुख शिव शंकर राय जी,राजद नेता रामानंद यादव जी, मुखिया मनोज राय जी,पूर्व मुखिया कमलेश राय जी, सरपंच फूलचंद्र सहनी जी,राजद नेता विष्णुदेव सहनी जी, धर्मेंद्र यादव जी,देवेंद्र राय जी, सुमित कुमार जी, जितेंद्र राय जी,अरुण सहनी जी,महावीर राय जी आदि नेताओं एवं कार्यकर्ताओं तथा गणमान्य लोगों सहित काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शामिल थे।