Advertisement

पहले अमृत वर्ष पर स्वतंत्र सेनानी शहीद के गृह स्थान की मिट्टी एकत्रित करना है : विधायक

चंपारण की खबर::

– पहले अमृत वर्ष पर स्वतंत्र सेनानी शहीद के गृह स्थान की मिट्टी एकत्रित करना है : विधायक

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

भारतीय जनता पार्टी मुफस्सिल मंडल मोतिहारी की आज बैठक मोतिहारी प्रखंड कार्यालय के निकट जनसंवाद केंद्र पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष कुंदन शुक्ला ने की तथा संचालन मंडल महामंत्री संजय ठाकुर ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक प्रमोद कुमार ने कहा मेरा देश मेरी माटी कार्यक्रम के तहत अमृत काल के प्रथम वर्ष पर स्वतंत्र सेनानी शहीद के परिवार से मिलकर उनके गृह स्थान की मिट्टी एकत्रित करना है। श्री सिंह ने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस पर युवा पीढ़ी को आजादी के विभाजन की परिस्थितियों पर परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ हर घर पर तिरंगा लगाकर अमृतकर दिवस मनाना है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने बूथ सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि मंडल एवं मंच मोर्चा के पदाधिकारी को भी मतदान केंद्र पर संपर्क करना है।

सूची में नाम जुड़वाना और मृत वोटर को हटवाने के साथ सामाजिक समीकरण का ध्यान रखते हुए बूथ कमेटी का निरीक्षण करना सुधार करना तथा सरल एप, डाउनलोड करवाना एवं सरल ऐप से जुड़वा और व्हाट्सएप ग्रुप बनाना है। साथ ही वोट बढ़ाने की दिशा में मतदाताओं से संपर्क करना है। मोतिहारी विधानसभा संयोजक योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि अपना बूथ सबसे मजबूत भाजपा के इस कार्य को बूथ स्तर पर करना है। मौके पर राम कुमार पांडे दिनेश सहनी, वीरेंद्र शाह, मुकेश सिन्हा, आशा चंद्रा विना देवी कुंती देवी किस्मतिया देवी इत्यादि अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद ने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी।