Advertisement

यूक्रेन को 400 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता भेजेगा अमेरिका

-‘रूस युद्ध को समाप्त कर सकता था…’, यूक्रेन को 400 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता भेजेगा अमेरिका

 

वाशिंगटन।एजेंसी।

रूस-यूक्रेन युद्ध करीब पिछले डेढ़ साल से जारी है और यूक्रेन को अमेरिका लगातार सैन्य मदद भेज रहा है। इसी बीच, अमेरिकी विदेश विभाग ने नए सैन्य सहायता की घोषणा की है।

यूक्रेन को 400 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि वह यूक्रेन को 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता भेज रहा है। इस सैन्य सहायता में एडवांस वायु रक्षा प्रणालियों, तोपखाने और बख्तरबंद वाहनों के लिए विभिन्न प्रकार के युद्ध सामग्री शामिल हैं।

ब्लिंकन ने कहा कि इस पैकेज में रक्षा विभाग के स्टॉक से कुल 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के हथियार और उपकरण की सैन्य सहायता शामिल है। उन्होंने कहा कि रूस अब यूक्रेनी बंदरगाहों पर हमला कर रहा है।
जून में भी अमेरिका ने भेजा था सैन्य सहायता
बता दें कि इससे पहले जून में अमेरिकी रक्षा विभाग ने यूक्रेन को उसकी महत्वपूर्ण सुरक्षा और रक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर के अतिरिक्त सुरक्षा सहायता पैकेज की घोषणा की थी। सुरक्षा पैकेज में यूक्रेन के लिए हवाई सुरक्षा को मजबूत करने की महत्वपूर्ण क्षमताएं सहित अन्य सहायता शामिल थीं।