Advertisement

ट्रांस महिला से फेसबुक पर प्यार, शादी के बाद परिवार ने मांगा 60 लाख दहेज; पत्नी को लेकर थाने पहुंचा पति

-पटना: ट्रांस महिला से फेसबुक पर प्यार, शादी के बाद परिवार ने मांगा 60 लाख दहेज; पत्नी को लेकर थाने पहुंचा पति

दानापुर।संवाददाता।

पटना के दानापुर में एक युवक ने पिछले महीने एक ट्रांस महिला से शादी कर ली। इस शादी से युवक के परिवार को कोई आपत्ति नहीं थी। हालांकि, अचानक उनका रवैया बदल गया और अब बेटे को हत्या की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित युवक ने दानापुर थाना में अपने पिता और भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

सोमवार को थाना क्षेत्र के आर्य समाज रोड में एस के पुरम लेन संख्या 09 के लालमूनि इंक्लेव अपार्टमेंट निवासी रवि कुमार अपनी पत्नी अध्विका चौधरी सिंह के साथ दानापुर पहुंचे। युवक ने अपने पिता और भाई के विरूद्ध हत्या की साजिश रचने, धमकी देने और दहेज की मांग करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई और न्याय की गुहार लगायी है।
रवि ने थाने में दिये आवेदन में बताया है कि अध्विका चौधरी सिंह से उनकी मुलाकात फेसबुक से हुई। फिर वॉट्सऐप चैट के जरिए प्यार हुआ। वीडियो कॉल से हम दोनों एक दूसरे के करीब आए। रवि एक प्राइवेट कुरियर कंपनी में काम करते हैं। वहीं, पत्नी बिहार पुलिस में भर्ती होने के लिए तैयारी में जुटी है।


इसी साल 25 जून को दोनों ने शादी की थी। रवि ने बताया कि शादी के पहले पिता जी तैयार थे। किसी को कोई आपत्ति नहीं थी। शादी के बाद अध्विका घर आई। फिर अचानक सभी विरोध करने लगे। परिवार में कलह से तंग आकर पति-पत्नी खगौल में किराया पर कमरा लेकर रहने लगे।
रवि ने बताया है कि शादी के बाद उनके पिता और भाई अध्विका के परिवार से 60 लाख रुपये दहेज मांगने का दबाव बना रहे हैं। इसके अलावा हत्या करने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दे रहे हैं। मामले को लेकर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि मामले की छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।