-गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव कहां हैं ? हम यहीं हैं…अच्छा आप यहीं हैं ? फिर CM नीतीश समेत सभी लोग हंसने लगे
सम्वाददाता। पटना।
गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव कहां हैं ? हम यहीं हैं…अच्छा आप यहीं हैं ? जी सर…फिर सभी हंसने लगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में सीएम नीतीश और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ के बीच यह वार्तालाप हुई. दरअसल, मुख्यमंत्री फरियादियों की शिकायत सुन रहे थे. महिला ने जेपी सेनानी पेंशन का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की. शिकायत के बीच ही गृह विभाग के एसीएस एस. सिद्दार्थ मुख्यमंत्री के बगल में खड़े हो गए. नीतीश कुमार ने उन्हें देखा, फिर मजाकिया अंदाज में कहा, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव कहां हैं ? इस पर एस. सिद्धार्थ बोले- हम यहीं हैं. सीएम नीतीश ने जवाब दिया…अच्छा आप यहीं हैं ? इसके बाद सभी हंसने लगे.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता के दरबार में एक पीड़ित महिला ने शिकायत की. समस्या सुनकर मुख्यमंत्री ने एड़ीजी मुख्यालय को फोन लगाया. फोन लगाकर कहा कि सुनाई कम पड़ता है क्या..फोन लगाए तो उठाये नहीं. इसलिए आप फोन रखिए और इधऱ आइए. यह सुनते ही एडीजी मुख्यालय भागे-भागे मुख्यमंत्री के पास पहुंचे. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महिला की शिकायत को सुनिए और आवश्यक कार्रवाई करिए।
भागलपुर से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से शिकायत की. युवक ने कहा कि भागलपुर नगरनिगम में घोटाला हुआ था. इसके बाद हमने विरोध किया. फिर कुछ लोगों ने बंद कर पीटा. हमने केस दर्ज करने को लेकर थाने से लेकर एसएसपी,डीआईजी, डीएम और कमिश्नर तक आवेदन दिया. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत सुनकर सीएम नीतीश ने डीजीपी को फोन लगाकर कहा कि युवक का केस दर्ज नहीं किया जा रहा है. तत्काल देखिए.सीतामढ़ी से आये एक युवक ने मुख्यमंत्री से कहा कि हमारे रिश्तेदार की हत्या हुई. आज तक कोई कार्रवाई नहीं किया गया. इसके बाद नीतीश कुमार ने डीजीपी को फोन लगाकर कहा कि एक युवक आए हैं. मर्डर केस में कोई कार्रवाई नहीं हुई है. देखिए इसको.

सिवान से आई एक महिला ने सीएम नीतीश से कहा कि केस दर्ज करने पर धमकी दे रहा है. इसके बाद सीएम नीतीश ने फोन लगाकर कहा कि मामले को तत्काल देखिए. मुख्यमंत्री ने गृह विभाग के अफसर को फोन लगाकर कहा कि सिवान से महिला आई हैं. प्रियंका कुमारी. ये कह रही हैं कि इन्होंने केस किया तो इनको धमकी मिल रही है. इसको देखिए जरा. सिवान से आई दूसरी महिला ने भी केस करने पर धमकी देने का आरोप लगाया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारी को फोन लगाकर कहा कि जरा देखिए इसको. केस करने पर केस वापस लेने की धमकी दे रहा है. वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है. तत्काल इस मामले को देखिए. यह 2021 का मामला है.












