चंपारण की खबर::
-कैट की प्रवेश परीक्षा में 98.58 फीसद अंक लाकर सार्थक ने चंपारण का मान बढ़ाया
राजन। मोतिहारी।
भारतीय प्रबंधन संस्थान के द्वारा इस वर्ष आयोजित कैट की परीक्षा में पूर्वी चंपारण के छात्र सार्थक जायसवाल ने 98.58 फीसद अंक लाकर चंपारण सहित बिहार को गौरवान्वित किया है। छात्र सार्थक के पिता अनुमंडल के घोड़ासहन निवासी संजीव कुमार जायसवाल उर्फ घुटन जी एवं मां शिव ज्योति जायसवाल ने बताया कि सार्थक बचपन से ही मेघावी रहा है। इस सफलता के बाद सार्थक का नामांकन आईआईएम लखनऊ में हुआ है। वहीं छात्र सार्थक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।

वहीं उसकी इस सफलता पर शिक्षाविद् पूर्व सरपंच वैद्यनाथ प्रसाद जायसवाल, ढाका विधायक पवन जायसवाल, विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता,
जयंत कुमार जायसवाल उर्फ बोच, राजीव पांडेय, आकाश कुमार चौधरी उर्फ पिंटू पेंटल, राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश सचिव संजय जायसवाल, शिवम् कुमार जायसवाल सहित कई लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किए हैं।












