Advertisement

डिजिटल फाइनेंशियल लिटरेसी कैंप का हुआ आयोजन, 120 दीदियों को दी गई जानकारी

चंपारण की खबर::
-डिजिटल फाइनेंशियल लिटरेसी कैंप का हुआ आयोजन, 120 दीदियों को दी गई जानकारी

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

जिले के चकिया प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय महुआवा में आज डिजिटल फाइनेंशियल लिटरेसी कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 120 जीविका दीदी की सहभागिता रही। वहीं इस कैंप में दीदी को डिजिटल लेन देन के बारे में बताया गया। जिसमें फोन पे, गूगल पे और अन्य यूपीआई पेमेंट के माध्यम से दीदी को लेन देन करने की जानकारी दी गई।

वहीं बताया कि डिजिटल लेन देन में सावधानी कैसे रखना है। जैसे ओटीपी या कोई बैंक डिटेल्स किसी फोन कॉल पर नही देना है। इसके अतिरिक्त भी कई सावधानियों एवं उपयोग के बारे में बताया गया। इसके साथ पीएमजेजेबीवाई और पीएमएसबीवाई के बारे में जानकारी दी गई। बताया कि बची हुई दीदी से जल्द से जल्द इंश्योरेंस लेने के लिए समझाया गया। साथ ही दीदी को समूह के रिपेमेंट के बारे में भी समझाया गया ताकि एनपीए और पीएनपीए की समस्या से निजात पाया जा सके।