-बन्दरा BDO प्रकरण पर RJDविधायक निरंजन राय ने तोड़ी चुप्पी,कहा: ट्रान्सफर तय
मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।
जिले के बन्दरा बीडीओ प्रकरण पर गायघाट विधायक निरंजन राय ने बुधवार की शाम अपना स्टैंड साफ कर दिया। उन्होंने हत्था के एक कार्यक्रम में कहा कि उनकी नीतीश-तेजस्वी की सरकार सुनवाई एवं कार्यवाही की सरकार है। किसी भी भ्रष्ट पदाधिकारियों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि बन्दरा प्रकरण इसके उदाहरण है।

बीडीओ का ट्रांसफर निश्चित है। उन्होंने कहा कि जल्द हीं वरीय अधिकारियों द्वारा बीडीओ के कार्यशैली की जांच एवं कार्रवाई भी सुनिश्चित होगी।प्रखंड के अन्य चिन्हित पदाधिकारी को भी बख्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई निश्चित है।विधायक ने कहा कि स्थानीय राजनीतिक में सक्रिय रहने तथा अपने कार्य जिम्मेदारी के बदले सोसल मीडिया पर बयानबाजी करने वाले प्रखण्ड एवं पंचायत के पदाधिकारी भी बक्शे नहीं जाएंगे। ऐसी गतिविधियों से विकास कार्य अवरुद्ध हो रहे हैं तथा सरकार और सिस्टम की बदनामी हो रही है।











