-नवनीत बने बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के बन्दरा प्रखण्ड अध्यक्ष
बन्दरा। दीपक।
प्रखंड के बुनियादी विद्यालय मतलूपुर में सोमवार को प्रखण्ड के शिक्षकों की आम सभा आयोजित की गई।जिसमें बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की बन्दरा प्रखण्ड इकाई का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से नवनीत कुमार को प्रखंड अध्यक्ष, दिनेश कुमार मल्लिक को प्रखंड सचिव,सुरेंद्र प्रसाद को कोषाध्यक्ष, राहुल कुमार रंजन,सविता पोद्दार एवं अमन कुमार को प्रखंड उपाध्यक्ष चुना गया।

आम सभा के दौरान जिला संघ की ओर से जितेंद्र कुमार यादव जिला अध्यक्ष, अंकित राय उपाध्यक्ष, राजेश कुमार राय संग्रहण सचिव, रमेश कुमार गुप्ता संयुक्त सचिव, उमाशंकर प्रसाद प्रमंडलीय अध्यक्ष, रेवती रमन, बोचहां प्रखंड अध्यक्ष आदि भी मौजूद थे। वहीं प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से शंभू शाह, शशि भूषण मिश्र, रंजीत कुमार, मुकेश कुमार, रूबी कुमारी, आनंद कुमार,वकील राय, जयशंकर प्रसाद, राघवेंद्र कुमार, शिव शंकर पोद्दार, अमरेंद्र कुमार,नंद किशोर ठाकुर आदि शिक्षक भी मौजूद थे।











