-मंत्री जी चले गए क्या….नजर पड़ी तो CM नीतीश ने इशारा किया, ऐने आइए…ऐने आइए….
सम्वाददाता। पटना।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार में अचानक मंत्री जी को खोजने लगे. सहयोगियों से पूछा कि मंत्री जी चले गए क्या…। बगल में मौजूद कर्मी अचरज में पड़ गए कि आखिर वो मंत्री कौन हैं जिन्हें सीएम साहब खोज रहे. मुख्य़मंत्री बता नहीं रहे थे कि किस मंत्री को खोज रहे. नीतीश कुमार क्षण भर उधर देखते रहे, फिर कहा..विजय बाबू कहां हैं. तभी उन पर नजर पड़ी. इसके बाद इशारा करते हुए कहा कि ऐने आइए..ऐने आइए.

संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी तुरंत मुख्यमंत्री के पास पहुंचे. इसके बाद उन्होंने कहा कि यह फरियादी आप ही के जिला समस्तीपुर के कल्याणपुर का है. समस्या है कि नाला का अतिक्रमण कर लिया गया है. इसके बाद विजय चौधरी ने शख्स से जानकारी ली. विजय चौधरी को उस समस्या के बारे में अधिक जानकारी नहीं थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमको लगा कि आपके जिला का है तो आप जानते होंगे. इसीलिए आपको बुला लिए. मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि मेरे पास आता तो इस समस्या को देखते।











