मोतिहारी। राजन द्विवेदी।
– ढाका के सभापति पद की उम्मीदवार पुष्पा किशोर ने संकल्प पत्र जारी किया
पूर्वी चंपारण जिले के ढाका नगर परिषद सभापति के उम्मीदवार पुष्पा किशोर चर्चाओं में हैं। इन्होंने अपनी उम्मीदवारी को लेकर एक संकल्प पत्र जारी किया है जिसमें ढाका के विकास का रोड मैप है। उन्होंने ने ढाका नगर परिषद क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को रेखांकित करते हुए अपना संकल्प जारी किया है।
उम्मीदवार पुष्पा किशोर ने अपनी पांच प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि ढाका में चतुर्भुज सड़क एवं नाला योजना के तहत जल जमाव की स्थिति सुधारने का प्रयास किया जाएगा। ढाका में आधुनिक बस स्टैंड की व्यवस्था होगी। ढाका में रेडक्रास का ब्लड बैंक स्थापित किया जाएगा। नगर भवन का आधुनिकीकरण होगा और सबसे बड़ी बात यह कि हर वार्ड में समाधान केन्द्र की स्थापना होगी। जहां स्थानीय जनता की समस्याओं का त्वरित निष्पादन होगा। इसके अतिरिक्त व्याप्त भ्रष्टाचार पर पूर्ण रूप से अंकुश होगा। उन्होंने ने कहा कि इस संकल्प के साथ ही उम्मीदवार बनी हूं कि मुझे जनसेवा करनी है। यहां कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।

उन्होंने दावा किया कि ढाका के मतदाताओं को पैसों के बल पर खरीदने की कोशिश नाकाम होगी। वोट उसे ही मिलेगा जो इस पद के लिए काबिल है। प्रेस वार्ता में उनके पति किशोर कुमार एवं उनके पुत्र चर्चित गीतकार कौशल किशोर भी उपस्थित थे। इस दौरान कौशल किशोर ने कलाकारों के लिए अनुमंडल स्तर पर विशेष ध्यान देने की बात कहते हुए बताया कि ग्रामीण स्तर पर प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन उन्हें उचित माहौल नहीं मिल रहा है। इसलिए नगर परिषद सभापति पद के विजेता को इस पर विचार करना चाहिए।











