Advertisement

बबलू यादव की नृशंस हत्या अत्यंत निंदनीय,पुलिस करे कार्यवाई: प्रभात किरण

 

गायघाट। दीपक तिवारी।

 

प्रखंड के शिवदाहा तिरसठ निवासी बबलू यादव की नृशंस हत्या की घटना पर जदयू नेता प्रभात किरण ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत ही निंदनीय है। रात के अंधेरे में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हत्या की गई है। उन्होंने घटना स्थल से ही थाना प्रभारी से बात कर अपराधियो की गिरफ्तारी की मांग की। इस अवसर पर उनके साथ जदयू नेता राम सज्जन राय, बीरेंद्र यादव, मुखिया गणेशी ठाकुर, रमन उपाध्याय, लाल बाबू राय, भोला राय, राम श्रेष्ठ राय आदि प्रमुख थे।