Advertisement

Breaking: बन्दरा में शराब के साथ महिला एवं पुरुष कारोबारी गिरफ्तार

-बन्दरा में शराब के साथ महिला एवं पुरुष कारोबारी गिरफ्तार

बंदरा। दीपक।

पीयर थाने की पुलिस ने शनिवार की देर शाम शराब के बोतलों के साथ एक महिला एवं एक पुरुष कारोबारी को गिरफ्तार किया है।पीयर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि बन्दरा में की गई छापेमारी में यह सफलता मिली है। छापेमारी के दौरान करीब 7 लीटर शराब बरामद की गई है।

इस दौरान शराब की बोतलों के साथ एक महिला एवं पुरुष कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है।उसके निशानदेही के आधार पर अन्य सम्भावित ठिकानों पर भी पुलिस छापेमारी में लगी है। इस मामले में पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर रही है।