Advertisement

स्व. राजेश सिन्हा की पत्रकारों ने मनाई जयंती, उनकी अनुशासित कार्यशैली को बताया

चंपारण की खबर::
-पत्रकार स्व राजेश सिन्हा की पत्रकारों ने मनाई जयंती, उनकी अनुशासित कार्यशैली को बताया

मोतिहारी / राजन द्विवेदी ।

स्थानीय पत्रकार भवन में जिले के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय राजेश नारायण सिन्हा की सड़सठवीं जयन्ती मनाई गई। इस अवसर पर उनकी जीवनी और पत्रकारिता में उनके योगदानों की चर्चा की गई। वे अनुशासन प्रिय और समय के पाबंद रहते हुए पत्रकारिता और पत्रकारों के हितों के लिए जीवन पर्यन्त सक्रिय रहे। वे वरिष्ठ अधिवक्ता भी थे।


समारोह की अध्यक्षता जर्नलिस्ट वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष संजय कुमार ठाकुर ने की। वहीं एनयूजे , (बिहार ) पूर्वी चंपारण के जिला अध्यक्ष राजन द्विवेदी ने कहा कि स्व. सिन्हा के पत्रकारीय सफर में उनकी अनुशासित शैली को हम सभी को आत्मसात करने की जरूरत है। बताया कि स्व सिन्हा पत्रकार संगठनों से जुड़े रहे तथा बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के चार वर्षों तक जिला महासचिव के पद पर भी रहे थे।
मौके पर जर्नलिस्ट वेलफेयर सोसायटी के सचिव अरुण तिवारी, स्व सिन्हा के पुत्र पंकज सिन्हा, पत्रकार विजय सिंह, ब्रजेश झा, अंशु कुमार, विवेक कुमार,प्रतीक सिंह समेत अनेक पत्रकार मौजूद थे।