Advertisement

सीयूएसबी के मीडिया शोधार्थी आयुष आनंद का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के लिए चयन

-सीयूएसबी के मीडिया शोधार्थी आयुष आनंद का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के लिए चयन

 

गया।धीरज।

 

दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के मीडिया विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अनिंदया देब के शोधार्थी आयुष आनंद का चयन फ़्रांस में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर मीडिया एंड कम्युनिकेशन रिसर्च (आईएएमसीआर) द्वारा आयोजित एक प्रतिष्ठित सम्मेलन के लिए किया गया है। जन सम्पर्क पदाधिकारी (पीआरओ) ने बताया कि आईएएमसीआर इस सम्मेलन का आयोजन ऑनलाइन (ओसीपी 23) एवं ऑफलाइन (लियोन, फ्रांस 23) दोनों मोड करेगी।आयुष ने 7 फरवरी 2023 को “एंपावरिंग पीपल थ्रू पार्टिसिपेटरी रूरल कम्युनिकेशन अप्रेजल:एनालाइजिंग सिचुएशन एंड प्रोमोटिंग इंफैंट फीडिंग हेल्थ लिटरेसी” शीर्षक पर अपना शोध सार आयोजकों के समक्ष जमा किया था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों की समिति द्वारा एक कठिन समीक्षा के बाद आयुष के शोध पत्र को प्रस्तुति के लिए चयनित किया गया। डॉ. अनिंदया देब ने बताया कि यह शोध आईएएमसीआर के अंतर्गत कार्यरत कई वर्किंग ग्रुप में से पार्टिसिपेटरी कम्युनिकेशन रिसर्च ग्रुप में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आईएएमसीआर द्वारा समय- समय पर संवाद एवं मीडिया के शोधार्थियों के लिए कई वर्कशॉप, वेबिनार एवं सम्मेलनों का आयोजन किया जाता है | इसी कड़ी में यह सम्मेलन आगमी 26 जून से 13 जुलाई, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी। आयुष आनंद की उपलब्धि पर डीन एवं विभागाद्यक्ष प्रो आतिश पराशर के साथ – साथ विभाग के प्राधायपकगण प्रो के. शिव शंकर, डॉ. किंशुक पाठक, डॉ. सुजीत कुमार एवं डॉ. रवि सूर्यवंशी ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।