Advertisement

नेपाल: उपराष्ट्रपति राम सहाय यादव ने जानकी मंदिर में की पूजा

-उप राष्ट्रपति राम सहाय यादव ने जानकी मंदिर की पूजा

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।

उप राष्ट्रपति महामहिम राम सहाय यादव ने शनिवार को जानकी मंदिर में पूजा कीं। जानकी मंदिर पहुंचने पर जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव ने स्वागत किया।उप राष्ट्रपति सिरहा में एक कार्यक्रम में भाग लेने के क्रम में वे कुछ समय के लिए जनकपुरधाम आए थे।उप राष्ट्रपति के साथ मधेश प्रदेश के गवर्नर हरिशंकर मिश्र, सामाजिक विकास मंत्री सुरीता साह,बिधायक रामाशीष यादव भी साथ में थे।उप राष्ट्रपति को आगमन को लेकर जानकी मंदिर में सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त किए गए थे।