Advertisement

स्पीकर ने जीवेश कुमार को किया सदन से बाहर, उग्र BJP विधायकों ने ‘बेशर्म अध्यक्ष इस्तीफा दो’ के लगाये नारे,अध्यक्ष का जवाब- आसन बेशर्म नहीं, आपलोग ‘बेशर्मी’ का काम कर रहे

-स्पीकर ने जीवेश कुमार को किया सदन से बाहर, उग्र BJP विधायकों ने ‘बेशर्म अध्यक्ष इस्तीफा दो’ के लगाये नारे,अध्यक्ष का जवाब- आसन बेशर्म नहीं, आपलोग ‘बेशर्मी’ का काम कर रहे

संवाददाता।पटना।

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन आज भाजपा विधायकों ने भारी हंगामा किया. प्रश्नकाल के दौरान बीजेपी विधायकों ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा. नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए। विपक्षी विधायक लगातार वेल में नारेबाजी करते रहे. टेबल पीटने के आरोप ने स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने भाजपा विधायक जीवेश कुमार को मार्शल से बाहर फेंकवा दिया. इसके बाद भाजपा विधायक और उग्र हो गए. इसके बाद विपक्षी विधायकों ने अससंदीय नारेबाजी भी की. भाजपा विधायकों ने बेशर्म अध्यक्ष इस्तीफा दो के नारे लगाये. इस पर सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध जाताया. कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा कि विपक्ष ने अससंदीय बात कही है. यह कहीं से उचित नहीं है। इस पर स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने कड़ा प्रतिकार करते हुए कहा कि आसन बेशर्म नहीं है, बल्कि ये लोग (भाजपा विधायक) बेशर्मी का काम कर रहे हैं. सदन में भारी हंगामे के बीच स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।


बुधवार को विस की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने सदन में कहा कि आज कार्यवाही का अंतिम दिन है. हमलोगों ने कई गंभीर मुद्दे उठाये लेकिन सरकार ने संज्ञान नहीं लिया. रामनवमी पर उपद्रव हुआ,सरकार पूरी तरह से लापरवाह रही. बिहार सरकार अपहरण, हत्या, रंगदारी की घटना को रोकने में विफल रही. स्पीकर ने कहा कि भाजपा विधायकों को जब बोलने से रोका तो विपक्षी विधायक हंगामा करते हुए वेल में पहुंच गए। भाजपा विधायक नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वेल में हंगामा करने लगे. स्पीकर ने मार्शल से कहा कि पोस्टर दिखा रहे विधायकों के हाथ से पोस्टर ले लें. वेल में हंगामा करे रहे और टेबल पीट रहे भाजपा विधायक जीवेश कुमार को मार्शल से बाहर फेंकवा दिया गया।
स्पीकर ने संसदीय कार्य मंत्री को बोलने का मौका दिया. स्पीकर ने कहा कि जनहित के सभी मुद्दों पर सरकार हर समय जवाब देने को तैयार है. लेकिन विपक्ष का हंगामा करने का रवैया ठीक नहीं है. विपक्ष के भारी हंगामे के बीच ससंदीय कार्य मंत्री ने कहा कि यह कौन सी व्यवस्था है, विपक्ष के लोग बोलेंगे और दूसरे नहीं बोलेंगे, क्या सरकार की बात सुनना पसंद नहीं करते हैं? स्पीकर ने कहा कि विपक्ष की यह परिपाटी गलत है. ये लोग तुरंत वेल में पहुंच जाते हैं. आपलोगों को हो-हो करने की ट्रेनिंग मिली हुई है क्या…।