Advertisement

Breaking: गायघाट के जारंग डीह बुढ़िया माता मंदिर में चैत्र रामनवमी के अवसर पर शुरू हुआ तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम

– मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड के जारंग डीह बुढ़िया माता मंदिर में चैत्र रामनवमी के अवसर पर शुरू हुआ तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम।

मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड के जारंग डीह गांव में प्रसिद्ध बुढ़िया माता के दरबार में चैत्र रामनवमी के अवसर पर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को रामनवमी के मौके पर 24 घंटे का अखंड अष्टयाम कार्यक्रम का शुभारंभ कराया गया। यहां अखंड हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान यहां संगीतमय श्रीराम विवाहोत्सव, संगीतमय अनुष्ठान एवं अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाना है। आयोजकों ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से यहां प्रत्येक साल धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। आयोजन मंडल के राहुल कुमार सिंह, रूपेश कुमार मिश्रा, गट्टू मिश्र सहित कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग ले रहे कार्यकर्ताओं ने बताया कि बुढ़िया माता मंदिर की कई खास विशेषता है।

इलाके में यह माता मंदिर अपनी विशिष्टता के लिए प्रसिद्ध है। साल के प्रत्येक खास आयोजनों पर यहां धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। चैत्र नवरात्र के दौरान विशेष पूजा पाठ के बाद नवमी पूजन के मौके पर यहां तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। पंडाल सजाए गए हैं तथा कार्यक्रमों को लेकर अलग-अलग तरीके से विशेष पूजा अर्चना का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें ग्रामीणों का पूरा सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम आयोजन के साथ ही यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।