Advertisement

जनकपुरधाम: रामस्वरूप रामसागर साह बहुमुखी कैम्पस के चुनाव में नेवि संघ का कब्जा

-रामस्वरूप रामसागर साह बहुमुखी कैम्पस के चुनाव में नेवि संघ का कब्जा

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।

राम स्वरूप राम सागर साह बहुमुखी कैम्पस में हुए छात्र संघ के चुनाव में नेपाली कांग्रेस के भ्रातृ संगठन नेपाली बिद्यार्थी संघ का परचम रहलाया है। सचिव छोड़कर सभी पदो पर नेपाली बिद्यार्थी संघ ने कब्जा जमा लिया है। नेविसंघ के मनीष कुमार यादव ने 1148मत लाकर अध्यक्ष पद पर काबिज हुए है।

इसी लोसपा के प्रशांत झा 715मत लाकर दुसरे स्थान पर रहे। इसी तरह जनमत पार्टी के इजाजत मोमिम 383मत ही ला सके। इसी तरह सचिव पद पर लोसपा के करण साह विजय हुए है। कोषाध्यक्ष पद नेपाली बिद्यार्थी संघ राकेश कुमार सिंह चुने गये हैं। इसी तरह सदस्य पद पर नेपाल बिद्यार्थी संघके रोशनी कर्ण, सोनू झा, जीतेन्द्र यादव, विकास कुमार साह, नवीन कुसियैत यादव, दीपेन्द्र महतो तथा अभिषेक शर्मा विजय हुए है।