Advertisement

वैशाली के गोरौल स्कूल में विज्ञान मेला में छात्र-छात्राओं ने जलवा दिखाया

-वैशाली के गोरौल के स्कुल मे विज्ञानं मेला मे छात्र -छात्राओं ने जलवा दिखाया

 

वैशाली / सुधांशु।

वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय भटौलिया में विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। स्कूली छात्र छात्राओं ने अपना प्रोजेक्ट तैयार कर साबित किया कि ये बच्चे किसी से कम नही है। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रवजल्लित कर बीडीओ उदय कुमार ,नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद धनमन्ती देवी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुई नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती देवी ने कही कि सरकारी स्कूलों में ऐसे आयोजन कम ही देखने को मिलता है। पहली बार ऐसे आयोजन में छोटे छोटे वच्चो द्वारा खुद से प्रोजेक्ट तैयार कर बेबाकी से प्रोजेक्ट के बारे में बताना बेहतर शिक्षा प्रणाली का देन है। बच्चे बेहतर कर रहे है।विज्ञान के क्षेत्र में अपने आसपास की आवश्यकता को देखते हुए अपने सोच को प्रदर्शित करने बाले छात्र छात्राओ को उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। शिक्षक धर्मेंद्र कुमार,सन्तोष कुमार,मो लोमान सहित सभी शिक्षकों ने आगत अतिथियों का स्वागत छात्र छात्राओं द्वारा कागज से निर्मित माला व मुकुट से किया।विज्ञान मेला में 200 से ज्यादा छात्र छात्राओं ने भाग लेकर अलग अलग प्रोजेक्ट बनाया। सबसे बेहतर वर्ग छः के पुष्कर कुमार ने किया जो बाढ़ के दौरान भवन व घर को कैसे बचाय उसपर प्रोजेक्ट तैयार किया,

जबकि दूसरे स्थान शान्तनु कुमार जो वर्ग आठ से ही था जिसने थ्री डी सोलर सिस्टम, तीसरे स्थान पर वर्ग आठ के ही नैंसी कुमारी जो लंग्स पर ,वर्ग आठ के ही अन्नू कुमारी जो सिचाई पर प्रोजेक्ट की,रोहित राज जो वायरलेश ट्रांसफ़र्मर पर प्रोजेक्ट बनाया ,वर्ग सात के मो जुनैद जो बक्यूम क्लीनर पर प्रोजेक्ट बनाया।वर्ग 5 के अमन राज जो थाना भवन के साथ कई प्रशासनिक भवन का प्रोजेक्ट बनाया तो सम्पदा भारती ने गांव घर में ए टी एम की उपलब्धता का प्रोजेक्ट बना कर सबो के बीच अच्छा प्रदर्शन किया। बेहतर प्रोजेक्ट के साथ सरलता के उसके कार्य को दर्शाने बाले बच्चों को पुरुस्कृत भी किया गया. साथ ही विज्ञान मेला में भाग लेने बाले बच्चे को प्रमाण पत्र भी दिया गया। कार्यक्रम में मध्य विद्यालय चकव्यास के प्रधान शिक्षक प्रणव कुमार के साथ कई विधालयो के शिक्षक कौसर परवेज खान, धर्मेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार,मुकेश कुमार सिंह के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्तिथ थे।