Advertisement

Breaking: IPL 2023 का शेड्यूल जारी, 31 मार्च को पहला मुकाबला, 28 मई को खेला जाएगा फाइनल मैच

IPL 2023 का शेड्यूल जारी, 31 मार्च को पहला मुकाबला, 28 मई को खेला जाएगा फाइनल मैच

एजेंसी।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 31 मार्च को IPL 2023 का पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा जबकि 28 मई को फाइनल मैच होगा। उद्घाटन और फाइनल दोनों मैचों का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जाएगा। चैंपियन गुजरात टाइटंस 16वें सीज़न के उद्घाटन मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की मेजबानी करेगी।


IPL टूर्नामेंट में कुल 74 मैच होंगे। इस दौरान 18 डबल हेडर होंगे। 52 दिनों में 10 टीमों के बीच 70 लीग मैच खेले जाएंगे। उसके बाद प्लेऑफ के चार मैच खेले जाएंगे। देश भर के 12 प्लेग्राउंड पर सारे मुकाबले खेले जाएंगे। एक टीम लीग दौरे में सात मैच अपने घरेलू मैदान और सात मैच विपक्षी टीम के मैदान पर खेलेगी।