Advertisement

तुर्की ने पाकिस्तानी PM शाहबाज को लताड़ा- हम अभी राहत-बचाव कार्यों में बिजी, आने की जरूरत नहीं.

-तुर्की ने पाकिस्तानी PM शाहबाज को लताड़ा- हम अभी राहत-बचाव कार्यों में बिजी, आने की जरूरत नहीं.

एजेंसी।

तुर्की और सीरिया में आए 7.8 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या 8000 पहुंच गई है. इस विनाशकारी भूकंप से हजारों इमारतें ध्वस्त हो गई हैं. बचाव और राहत कार्य जोरों पर है. दुनिया के तमाम देश इस समय तुर्की की मदद कर रहे हैं. अमेरिका , चीन और भारत भी मदद करने वाले देश में शामिल हैं. वहीं आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान ने भी तुर्की की मदद की पेशकश की है. लेकिन तुर्की ने पाकिस्तान को लताड़ लगाई है।


जानकारी के अनुसार तुर्की ने पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए कहा है कि हमारे यहां आने की जरूरत नहीं है. हम बचाव और राहत कार्यों में व्यस्त हैं. गौरतलब है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ तुर्की का दौरा करने वाले थे. लेकिन उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया है. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के एक सूत्र के अनुसार प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने तुर्की के अधिकारियों के अनुरोध पर अपनी यात्रा रद्द कर दी है.