Advertisement

Breaking: बक्सर में बीजेपी नेता परशुराम चतुर्वेदी आक्रोश मार्च के दौरान मूर्छित होकर गिरे, अस्पताल में मौत

-बक्सर में बीजेपी नेता परशुराम चतुर्वेदी आक्रोश मार्च के दौरान मूर्छित होकर गिरे, अस्पताल में मौत

संवाददाता। बक्सर।

बक्सर में चौसा थर्मल पावर प्लांट निर्माण को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच विवाद के बाद माहौल गरमाया हुआ है. सोमवार को भाजपा ने आक्रोश मार्च निकाला. मार्च के दौरान बीजेपी नेता परशुराम चतुर्वेदी मूर्छित होकर गिर पड़े. कार्यकर्ताओ ने परशुराम चतुर्वेदी को उठाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनकी मौत हो गयी. डॉक्टरों की मानें तो उन्हें हार्ट अटैक आया था.