-जेंडर चेंज कराकर लड़की मीरा से बन गई आरव, नेशनल प्लेयर कल्पना से हुआ प्यार
नयी दिल्ली ।संवाददाता।
डीग के राजकीय माध्यमिक विद्यालय नगला मोती में शारीरिक शिक्षक मीरा कुंतल (जेंडर चेंज कराने के बाद अब आरव) लड़का बन गई हैं। लोग अब उसे मीरा नहीं आरव कुंतल के नाम से ही पुकारते हैं। मीरा पैदा तो लड़की के रूप में हुई थी मगर उसके हाव-भाव लड़कों जैसे थे। चिकित्सकों की राय में इसे डिस्फोरिया कहा जाता है।

उसकी दिल्ली के एक हॉस्पिटल में 25 दिसंबर, 2019 से 2021 तक जेंडर चेंज की सर्जरी चली। इन तीन वर्ष में मीरा की स्टूडेंट कल्पना ने पूरा ख्याल रखा। इसी दौरान दोनों में प्यार हुआ। हाल ही 4 नवंबर को कल्पना व आरव परिणय सूत्र में बंध गए। आरव के पिता वीरी सिंह ने बताया कि मीरा उनकी चार बेटियों में सबसे छोटी थी। आरव को अब उसकी बहनें बतौर भाई राखी बांधती हैं और भांजे उन्हें मामा कहकर बुलाते हैं।















