Advertisement

केन्द्र की सरकार के इसारों पर बंद की गई थी सर्वर, छठ महापर्व में भी नहीं मिला लोगों को राशन: विधानंद विकल

-केन्द्र की सरकार के इसारों पर बंद की गई थी सर्वर, छठ महापर्व में भी नहीं मिला लोगों को राशन, विधानंद विकल

देसरी।संवाददाता।

केन्द्र सरकार बिहार के जनता के साथ भेदभाव कर रही है। केन्द्र सरकार के इसारों पर सर्वर को बंद कर दिया गया, जिसके कारण लोक आस्था जैसे महापर्व छठ में राशन नहीं मिला, खाद्य सुरक्षा के तहत आने वाले लोग किसी तरह से पर्व को किया। जबकि इस महापर्व में गेहूं की अति आवश्यकता होती है। उक्त बातें राज्य खाद सुरक्षा आयोग के अध्यक्ष विधानंद विकल ने भिखनपुरा में राजापाकर विधान सभा के जदयू प्रत्याशी व जिला मुख प्रवक्ता महेंद्र राम के आवास पर कार्यकर्ता मिलन के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि राशन कार्ड धारियों को दो किलो गेहूं मिलता था, जबकि केन्द्र की सरकार उसकी कटौती की और उपभोक्ताओं को एक किलो ही गेहूं मिल रहा है। जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में 8 करोड़ 75 लाख उपभोक्ता है। जिसमें अंतोदय और पीएचच कार्डधारी शामिल है। कहा कि जनवीतरण प्रणाली की दुकान पहले से बेहतर हुआ है और राज्य के उपभोक्ताओं को नियमित रूप से राशन मिल रहा है। कहा कि गड़बड़ी करने वाले जनवीतरण प्रणाली की दुकानदारों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द ही उपभोक्ताओं को अरवा चावल की जगह उसना चावल नियमित रुप से मिलने लगेगा, जिसको लेकर सरकार प्रयास कर रही है। गोपालगंज विधानसभा में महागठबंधन की हार के सवाल पर उन्होंने कहा कि वहां लोगों की सहानुभूति वोट मिली है। जिसको लेकर समिक्षा के दौरान पता किया जाएगा की किस कारण महागठबंधन की हार हुई है। मौके पर जदयू युवा के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह, कामख्या नारायण सिंह, जदयू जिला सचिव राजकिशोर सिंह, संतोष कुमार, प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, जागेश्वर प्रसाद मेहता, जितेंद्र सिंह, पंकज पटेल,लगनदेव राय,अभय सिंह, मनोज कुमार सिंह के अलावा अन्य मौजूद रहे।