Advertisement

9 बच्चों को साइकिल पर बैठाकर स्कूल ले जाता दिखा शख्स, लोग बोले- ‘दुनिया की आबादी 8 अरब करने में इसका योगदान!’

-9 बच्चों को साइकिल पर बैठाकर स्कूल ले जाता दिखा शख्स, लोग बोले- ‘दुनिया की आबादी 8 अरब करने में इसका योगदान!’

नयी दिल्ली ।संवाददाता।

एक तरफ जहां भारत और चीन अपनी आबादी से परेशान हैं, दूसरी तरफ दुनिया की कुल आबादी भी तेजी से बढ़ी है. यूनाइटेड नेशन्स की रिपोर्ट के अनुसार 15 नवंबर 2022 का दिन इसलिए यादगार है क्योंकि आज दुनिया की आबादी 8 अरब यानी 800 करोड़ पहुंच जाएगी.
जनसंख्या के बढ़ने से कितने नुकसान हैं इसके बारे में तो आप जानते ही हैं पर एक छोटे से वीडियो के जरिए आपको ये नुकसान प्रत्यक्ष रूप से देखने को भी मिलेगा. इसमें एक शख्स साइकिल पर ढेरों बच्चों को बैठाकर ले जाता दिख रहा है।


ट्विटर अकाउंट @JaikyYadav16 पर अक्सर अजबगजब वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में इस अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है जो लोगों को हैरान भी कर रहा है और हंसा भी रहा है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- “आज दुनिया की आबादी 8 अरब हो गई, इस उपलब्धि को हासिल करने में ऐसे इंसानों का बहुत बड़ा योगदान रहा है.” जब जनसंख्या बढ़ जाती है तो बेशक लोगों के पास संसाधनों की कमी हो जाती है. ऐसे में गरीबी भी बढ़ती है और लोगों को तंगी में ही गुजारा करना पड़ता है.